पंजाब के गुरुद्वारों में हो रही Announcement, जल्दी से जल्दी खाली करें गांव

Edited By Vatika,Updated: 26 Aug, 2025 03:12 PM

announcement happening in the gurdwaras of punjab

सीमावर्ती क्षेत्र में बाढ़ के खतरे को देखते हुए फाजिल्का जिला प्रशासन ने लोगों

पंजाब डेस्कः सीमावर्ती क्षेत्र में बाढ़ के खतरे को देखते हुए फाजिल्का जिला प्रशासन ने लोगों को अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने बताया है कि हरिके हेडवर्क्स से  2 लाख 45 हज़ार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके अलावा हुसैनीवाला की ओर 50 हज़ार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, वहीं 13 हजार क्यूसेक पानी फिरोजपुर और राजस्थान फीडर के जरिए कृषि के लिए भेजा जा रहा है। इसके चलते लोगों से अपील की गई है कि वे बाढ़ प्रभावित गांवों से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को बाहर भेज दें।

हरीके पतन में पानी की निकासी के लिए सारे 31 गेट खोल दिए गए है। इस संबंध में गुरुद्वारों में घोषणाएं करवाई जा रही हैं। जानकारी देते हुए फाजिल्का के ए.डी.सी. (विकास) सुशील चंद्र ने बताया कि सोमवार को हरिके हेडवर्क्स से 1 लाख 70 हज़ार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इसके बाद और पानी छोड़े जाने की भी संभावना है, जिसकी वजह से सीमावर्ती गाँवों में बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है।

इसे देखते हुए प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों के लिए गुरुद्वारों से ग्रंथी सिंहों द्वारा अपील की गई है कि वे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दें। उन्होंने यह भी बताया कि प्रशासन की टीमें लोगों की मदद के लिए तैनात की गई हैं। किसी भी आपातकालीन स्थिति में कंट्रोल रूम नंबर 01638-262153 पर संपर्क किया जा सकता है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!