रूह कंपा देने वाला हादसा, बाइक की चेन में फंसी चुनरी, महिला का सिर धड़ से हुआ अलग

Edited By Vaneet,Updated: 06 Jun, 2020 03:38 PM

an elderly woman died due to being stuck in a bike

कोटकपूरा-मुक्तसर रोड पर आज सुबह बाइक में चुनरी फंस जाने के कारण एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।....

फरीदकोट(जगतार): कोटकपूरा-मुक्तसर रोड पर आज सुबह बाइक में चुनरी फंस जाने के कारण एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जानकारी मुताबिक मुक्तसर रोड निवासी नीरज शर्मा और विजय कुमार दोनों ही अपनी बाइक पर सवार होकर कामकाज के लिए मुक्तसर जा रहे थे। इस दौरान विजय के पड़ोस में रहने वाली सुखपाल कौर पत्नी गुरमेल सिंह मुक्तसर में रहती अपनी बेटी को मिलने के लिए उक्त नौजवानों के साथ बाइक पर सवार हो गई। अभी वह गांव वाड़ा दराका के पास ही पहुंचे थे कि सुखपाल कौर की चुनरी बाइक की चेन में फंस गई, जिस कारण उसका सिर धड़ से अलग हो गया और वह जमीन पर गिर गई।

PunjabKesari

इस मामले में नीरज शर्मा और विजय कुमार ने बताया कि बुजुर्ग महिला उनकी बाइक पर पीछे बैठी थी और अचानक बाइक के पहिए में चुनरी फंस जाने के कारण यह हादसा हो गया। इस मामले के जांच अधिकारी ए.एस.आई. हाकम सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतका के पुत्र जसवीर सिंह के बयान पर सी.आर.पी.सी. की धारा-174 के अंतर्गत कार्यवाही की है और लाश को पोस्टमार्टम के लिए फरीदकोट के गुरू गोबिन्द सिंह मैडीकल कॉलेज अस्पताल में भेजा गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!