दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से महिला की मौके पर मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 01 Aug, 2026 05:29 PM

tragic road accident woman death

गुरदासपुर के कलानौर के निकट गांव भिखारीवाल के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

गुरदासपुर (हरमन, गोराया): गुरदासपुर के कलानौर के निकट गांव भिखारीवाल के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई, जबकि सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स और पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा मामले की जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे कलानौर-गुरदासपुर मार्ग पर गांव भिखारीवाल के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और मोटरसाइकिल के बीच ओवरटेक के दौरान हादसा हो गया। हादसे में मोटरसाइकिल पर बैठी महिला सड़क पर गिर गई और पीछे चल रही ट्रॉली का टायर उसके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका की पहचान सुरिंदर कौर, निवासी गांव कतोवाली, जिला अमृतसर के रूप में हुई है। वह अपने पति और सास के साथ मोटरसाइकिल पर गांव भूमली में एक रिश्तेदार के पाठ के भोग में शामिल होने जा रही थी, लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

मृतका के रिश्तेदार जर्मन सिंह, निवासी गांव हीर (डेरा बाबा नानक), ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करते समय यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि ट्रॉली का टायर सुरिंदर कौर के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, सड़क सुरक्षा फोर्स के एएसआई सुरिंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही उनकी टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई थी। महिला की मौत हो चुकी थी और संबंधित थाना पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने कैमरे के सामने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। हालांकि उसने खुद को बेगुनाह बताया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!