Edited By Kamini,Updated: 25 Jul, 2026 12:25 PM

साइबर फ्रॉड के मामला दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रही है। सेक्टर-43 के एक युवक से इंटरनेशनल ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर 25 लाख 80 हजार रुपये की साइबर ठगी की गई।
पंजाब डेस्क : साइबर फ्रॉड के मामला दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रही है। सेक्टर-43 के एक युवक से इंटरनेशनल ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का झांसा देकर 25 लाख 80 हजार रुपये की साइबर ठगी की गई। साइबर सेल ने जांच के बाद अज्ञात धोखेबाजों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सेक्टर-43 के रहने वाले पार्थ शाही ने पुलिस को बताया कि वह मोहाली के सेक्टर-66 में स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करता है। 30 और 31 जनवरी को उसके पास एक विदेशी नंबर से कॉल आया, जिसमें उसे इंटरनेशनल मार्केट में इन्वेस्ट करके भारी मुनाफा कमाने का लालच दिया गया।
पहले तो उसने मना कर दिया, लेकिन 9 फरवरी को जब उसने दोबारा कॉन्टैक्ट किया तो धोखेबाजों ने उसे टेलीग्राम से जोड़ दिया और एक ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए इन्वेस्ट करवा लिया। 9 फरवरी से 29 मार्च के बीच पार्थ शाही ने अलग-अलग बैंक अकाउंट में कुल 25 लाख 80 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए। जब उसने अपने पैसे और मुनाफा वापस मांगा तो आरोपी बहाने बनाने लगे और बाद में फोन और टेलीग्राम पर कॉन्टैक्ट तोड़ दिया। धोखाधड़ी का एहसास होने पर उन्होंने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here