नशे के सौदागरों पर पुलिस  Action, कार सवार 3 आरोपी हेरोइन सहित गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 14 May, 2024 08:59 PM

amritsar  3 accused in car arrested with heroin

थाना वल्टोहा की पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 515 ग्राम हैरोइन व क्रेटा कार बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। केस दर्ज करने के बाद रिमांड प्राप्त कर पुलिस ने आरोपियों से अगली पूछताछ शुरु कर दी है। इससे कई अहम खुलासे होने की संभावना है।

तरनतारन : थाना वल्टोहा की पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 515 ग्राम हैरोइन व क्रेटा कार बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। केस दर्ज करने के बाद रिमांड प्राप्त कर पुलिस ने आरोपियों से अगली पूछताछ शुरु कर दी है। इससे कई अहम खुलासे होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, Punjab में सिख फॉर जस्टिस के 3 कार्यकर्ता गिरफ्तार

गौरतलब है कि बरामद हैरोइन की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत अढ़ाई करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। डी.एस.पी. भिखीविंड प्रीतइंद्र सिंह ने बताया कि थाना वल्टोहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ युवक क्रेटा गाड़ी में हैरोइन लेकर घूम रहे हैं। गुप्त सूचना के आधार पर क्रेटा गाड़ी को रोकते हुए इसकी तलाशी ली गई तो गाड़ी में सवार युवकों से 515 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखबीर सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी कालेके उताड़, रविंदर सिंह पुत्र दलजीत सिंह निवासी कालेके उताड़, मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना पुत्र जैमल सिंह निवासी घर्याला के तौर पर हुई है। आरोपियों के खिलाफ अगली कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ PGI में जाने वाले मरीजों के लिए जरूरी खबर

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!