Edited By Kamini,Updated: 20 Aug, 2025 04:49 PM

अमेरिका से स्टुडैंट के लिए बेहद ही चिंताजनक खबर सामने आई है।
पंजाब डेस्क : अमेरिका से स्टुडैंट के लिए बेहद ही चिंताजनक खबर सामने आई है। दरअसल, USA सरकार ने 6 हजार Study Visa रद्द कर दिए हैं। इनमें सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय स्टूडैंट वीजा बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार अमेरिका में वीजा नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की गई है। जांच में सामने आया है कि जिन स्टूडैंट के वीजे रद्द किए गए, उनमें से कुछ ने कानून तोड़ा, कुछ अपनी वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी यूएसए में ही बैठे हैं और कई गंभीर अपराधों में शामिल पाए गए।
अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, रद्द किए गए 6000 वीजों में से लगभग दो-तिहाई यानी करीब 4000 वीजाधारक अपराधों में शामिल थे। इन अपराधों में हमला, चोरी और शराब पीकर गाड़ी चलाना शामिल है। विभाग ने यह भी पुष्टि की है कि कुछ मामलों का संबंध आतंकवाद से भी रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, 2023-24 में अमेरिका के कॉलेजों में 11 लाख से अधिक विदेशी छात्र पढ़ाई कर रहे थे। सरकार को आशंका है कि कुछ लोग Study Visa का दुरुपयोग कर रहे हैं। इसी वजह से वीजा नियमों की जांच और भी सख्त करने का निर्णय लिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here