फिरोजपुर ट्रिपल मर्डर केस में गिरफ्तार सभी आरोपी कोर्ट में पेश, भेजा इतने दिनों के रिमांड पर

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 10 Sep, 2024 07:52 PM

all the accused arrested in ferozepur triple murder case presented in court

फिरोजपुर में 3 सितम्बर को हुए ट्रिपल मर्डर कांड में फिरोजपुर पुलिस की ओर से औरंगाबाद से लाए गए 6 आरोपियों रविंद्र सिंह उर्फ रवि उर्फ सुखु, राजवीर सिंह उर्फ दलेर सिंह पुत्र महेंद्र सिंह, सुखचैन सिंह उर्फ जस्स ज्ञानी पुत्र गब्बर सिंह, अक्षय उर्फ भाषी...

फिरोजपुर  : फिरोजपुर में 3 सितम्बर को हुए ट्रिपल मर्डर कांड में फिरोजपुर पुलिस की ओर से औरंगाबाद से लाए गए 6 आरोपियों रविंद्र सिंह उर्फ रवि उर्फ सुखु, राजवीर सिंह उर्फ दलेर सिंह पुत्र महेंद्र सिंह, सुखचैन सिंह उर्फ जस्स ज्ञानी पुत्र गब्बर सिंह, अक्षय उर्फ भाषी पुत्र बलबीर सिंह, गुरप्रीत सिंह वासी चोहला साहिब जिला तरनतारन और प्रिंस वासी गांव कुंडे जिला फिरोजपुर तथा फिरोजपुर से गिरफ्तार किए गए दलजीत सिंह वासी गांव बग्गे के पिपल को आज चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फिरोजपुर की अदालत में पेश किया गया। पुलिस द्वारा औरंगाबाद से लाए गए 6 आरोपियों से पूछताछ करने के लिए कोर्ट ने 17 सितंबर तक और फिरोजपुर से गिरफ्तार किए गए आरोपी दलजीत सिंह का 13 सितंबर तक पुलिस रिमांड दिया है।

बता दें कि 3 सितंबर को दिन-दिहाड़े आरोपियों द्वारा बस्ती कंबोज (बांसी गेट फिरोजपुर शहर) के एरिया में कार सवार एक ही परिवार के 5 सदस्यों पर अंधाधुंध फायरिंग की गई थी, जिसमें 25 वर्षीय युवती जसप्रीत कौर, आकाशदीप सिंह और दिलदीप सिंह की मौत हो गई थी जबकि परिवार के 2 सदस्य अनमोल सिंह और हरप्रीत सिंह गोलियां लगने से बुरी तरह घायल हो गए थे, जिनका डी.एम.सी. लुधियाना में उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार यह 6 हत्यारे एक ही परिवार के 5 सदस्यों पर 50 से अधिक गोलियां चलाने के बाद यहां से बाघा पुराना एरिया में चले गए थे और वहां से पैसे आदि लेने के बाद इनको बस के द्वारा मक्खू एरिया में और मक्खू से चंडीगढ़ पहुंचाया गया। जहां से रेलगाड़ी के द्वारा यह हजूर साहिब पहुंचे और वहां पर एक इनोवा कार में सवार होकर यह मुंबई की ओर जा रहे थे, जिनको पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए औरंगाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!