बिक्रम मजीठिया से जेल में मिलने पहुंचे अकाली नेता, पुलिस से तीखी बहस

Edited By Kamini,Updated: 19 Aug, 2025 05:04 PM

akali leaders reached jail to meet bikram majithia

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया इन दिनों नाभा जेल में बंद हैं।

पटियाला : शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया इन दिनों नाभा जेल में बंद हैं। इसी बीच आज सुच्चा सिंह लंगाह और कई अन्य अकाली नेता बिक्रम मजीठिया से मिलने जेल पहुंचे। इस दौरान जब पुलिस ने उन्हें मजीठिया से मिलने से रोका, तो अकाली नेताओं की जेल कर्मचारियों से तीखी बहस भी हुई।

PunjabKesari

दरअसल, मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नियमों के मुताबिक, मजीठिया से केवल उनके परिवार के सदस्य या वकील ही मिल सकते हैं। इस पर अकाली नेताओं ने कहा कि वे भी एक परिवार की तरह हैं। सुच्चा सिंह लंगाह ने कहा कि मुगलों और अंग्रेजों के राज में भी ऐसा कभी नहीं हुआ था, अब देश आजाद है और लोगों की अपनी सरकार है। जब पुलिसकर्मियों ने नियमों का हवाला दिया, तो लंगाह ने कहा कि जब हमारी सरकार आएगी, तो इन नियमों में बदलाव किया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नियमों के अनुसार मजीठिया के परिवार के सदस्यों और वकीलों को उनसे मिलने से नहीं रोका जा रहा है, लेकिन किसी अन्य को उनसे मिलने की इजाजत नहीं दी जा सकती।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!