Edited By Kalash,Updated: 02 Aug, 2022 12:30 PM

सिंगल यूज प्लास्टिक पर केंद्र सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाया जा चुका है
जालंधर : सिंगल यूज प्लास्टिक पर केंद्र सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाया जा चुका है। इस तर्ज पर पंजाब सरकार ने भी इसपर पाबंदी लगा दी है। आपको बता दें कि जालंधर शहर में आज से पॉलीथिन के खिलाफ मुहिम शुरू की गई है। जिसके तहत अब अगर कोई प्लास्टिक का लिफाफा इस्तेमाल करता पाया गया तो उसका चालान काटा जाएगा।
जानकारी के अनुसार नगर निगम द्वारा दुकानदारों को चेतावनी दे दी गई है कि अगर प्लास्टिक के लिफाफों का प्रयोग किया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए चालान काटा जाएगा। निगम अधिकारियों ने कहा है कि लोग कपड़े या जूट का बैग लेकर घर से निकले और इसे अपनी आदत बना लें ।
निगम कमिश्नर देवेंद्र सिंह ने कहा कि शहर के कूड़े में सबसे ज्यादा योगदान प्लास्टिक का ही होता है। इसे कम करने हेतु अब तक जो भी अभियान चले वह आधे-अधूरे तरीके से चलाए गए इसलिए अब जो भी अभियान चलेगा उसके निश्चित परिणाम सामने आएंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here