पंजाब में शादी के 4 दिन बाद दुल्हन की मौ'त, मातम में बदलीं खुशियां

Edited By Urmila,Updated: 26 Nov, 2025 02:10 PM

accident with married couple in patiala

फतेहगढ़ साहिब में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है जिसमें एक नए शादीशुदा जोड़े की कार का एक्सीडेंट हो गया।

फतेहगढ़ साहिब (विपन, राजकमल): फतेहगढ़ साहिब में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है जिसमें एक नए शादीशुदा जोड़े की कार का एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में चार दिन पहले शादी करके आई दुल्हन की मौत हो गई और दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए बडाली अला सिंह थाने के SHO हरकीरत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मानुपुर से बलाड़े वाले रोड पर एक कार का एक्सीडेंट हो गया है। इस कार में 21 साल का नया शादीशुदा जोड़ा गुरमुख सिंह और अमरदीप कौर सवार थे। हादसे में लड़की अमरदीप कौर की मौत हो गई और गुरमुख सिंह का चंडीगढ़ के सेक्टर 32 में इलाज चल रहा है, उनकी शादी इसी रविवार को हुई थी।

उन्होंने बताया कि फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!