Video: खड़ें टैंकर से टकराई Duster Car, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Edited By Vatika,Updated: 05 Nov, 2019 05:25 PM

पंजाब में संगरूर जिले के सुनाम का एक व्यापारी परिवार कल देर रात भवानीगढ़ से लौटते समय भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया

संगरूर: पंजाब में संगरूर जिले के सुनाम का एक व्यापारी परिवार कल देर रात भवानीगढ़ से लौटते समय भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया जिसमें सवार परिवार के 4 सदस्यों की मौके पर मौत हो गई।  

PunjabKesari

पुलिस ने आज यहां बताया कि यह घटना आधी रात को उस समय हुई जब यह भवानीगढ विवाह समारोह से सुनाम लौट रहा था । तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़े खराब कैंटर से जा टकराई। अंधेरे में कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था।
PunjabKesari
चालक ने तकनीकी खराबी के कारण कैंटर सड़क के बीचोंबीच खड़ा कर दिया तथा इंडीकेटर भी नहीं जलाया। मृतकों की शिनाख्त कर ली गई है । इनमें हरीश (55)उसकी पत्नी मीना (52) बेटा राहुल (21) और 2 साल की पोती की मौके पर मौत हो गई । पुलिस के अनुसार ट्रक को जब्त करके फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!