चंडीगढ़ में 'मेयर' चुनाव को लेकर बढ़ी हलचल, 'आप' ने किया उम्मीदवार का ऐलान

Edited By Kalash,Updated: 12 Jan, 2023 03:48 PM

aap announced the candidate of mayor election in chandigarh

चंडीगढ़ में मेयर के चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है

चंडीगढ़ (राजिंदर): चंडीगढ़ में मेयर के चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। वीरवार को आम आदमी पार्टी द्वारा मेयर पद के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया गया है। पार्टी द्वारा मेयर पद के लिए जसबीर सिंह लाडी को उम्मीदवार घोषित किया गया है। सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए तरुणा मेहता और डिप्टी मेयर पद के लिए सुमन अमित शर्मा के नामों की घोषणा की गई है। मेयर के नामांकन के लिए आम आदनी पार्टी 3.30 बजे नगर निगम दफ्तार जाएगी। गौरतलब है कि चंडीगढ़ में 19 जनवरी को मेयर का चुनाव किया जाएगा।

पिछली बार सबसे अधिक सीटें होने के बावजूद आप तीनों पदों पर नहीं जीत सकी थी 'आप'

पिछले साल हुए मेयर चुनाव में सबसे अधिक सीटें हासिल करने के बावजूद मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के तीन पदों में से एक भी 'आप' नहीं जीत सकी। दूसरी ओर कांग्रेस पीछली बार वोटिंग से दूर रही थी।

इस बार यह चुनाव दिलचस्प बन गए हैं क्योंकि कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार मैदान में मैदान में उतारकर मेयर के चुनाव में हिस्सा लिया है। चंडीगढ़ कांग्रेस और 'आप' दोनो इस बार मेयर चुनाव में भाजपा को हराना चाहते हैं। हालांकि दोनों पार्टियां गठजोड़ की बाक से खुलेआम इंकार कर रही हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!