कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए नेताओं को लेकर 'आप' ने कसा तंज, लगाए गंभीर आरोप

Edited By Kalash,Updated: 05 Jun, 2022 12:45 PM

aap  took a jibe at leaders who left congress and joined bjp

बीते दिन कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए नेताओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधा

चंडीगढ़ : बीते दिन कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए नेताओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर निशाना साधा है। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मलविंदर कंग ने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस के रिजेक्टिड लीडरों को पार्टी में शामिल किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे सुंदर शाम अरोड़ा पर बीते दिनों भाजपा के तीक्ष्ण सूद ने ही भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। इसके साथ ही बताया कि पूर्व कांग्रेसी लीडर व स्वास्थ्य मंत्री रहे बलबीर सिद्धू ने कोरोना काल के समय बड़े घपले किए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा में शामिल हुए सभी नेता भ्रष्ट हैं। 

प्रवक्ता ने  भाजपा से सवाल करते हुए कहा कि क्या उनकी लीडरशिप पंजाब में इतनी कमजोर है की उन्हें कोई इमानदार नेता नहीं मिला। भाजपा का दोगला चेहरा सबके सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि जिन नेताओ पर भाजपा ने आरोप लगाए थे कल उन्हें ही पार्टी में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब के लोगों को मुर्ख बना रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!