Edited By Subhash Kapoor,Updated: 27 Oct, 2026 11:14 PM

जालंधर भाजपा की टीम में अनदेखी को लेकर भगत बिरादरी में नाराजगी की चर्चाओं के बीच वार्ड नंबर 40 के पार्षद अजय बब्बल का बयान सामने आया है। उन्होंने भगत समाज की भाजपा से नाराजगी की खबरों को गलत बताया है।
जालंधर: जालंधर भाजपा की टीम में अनदेखी को लेकर भगत बिरादरी में नाराजगी की चर्चाओं के बीच वार्ड नंबर 40 के पार्षद अजय बब्बल का बयान सामने आया है। उन्होंने भगत समाज की भाजपा से नाराजगी की खबरों को गलत बताया है।
अजय बब्बल ने कहा कि भगत बिरादरी के कई वरिष्ठ नेता भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं और समाज की पार्टी में अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि भगत समाज और भाजपा के बीच नाखून-मांस का रिश्ता है। ऐसे में समाज की नाराजगी को लेकर फैलाई जा रही खबरें पूरी तरह निराधार हैं।
पार्षद अजय बब्बल ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों का मनोबल गिर चुका है और इसी कारण इस तरह की खबरें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भगत बिरादरी की नाराजगी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को बंद किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आज एक बैठक भी हो रही थी, लेकिन कुछ शरारती तत्वों ने भगत बिरादरी के भाजपा से नाराज होने की अफवाह फैला दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि समाज में इस तरह की कोई नाराजगी नहीं है।
अजय बब्बल ने कहा कि भाजपा और भगत बिरादरी के बीच आपसी तालमेल बना हुआ है। उन्होंने भरोसा जताया कि वर्ष 2027 में सभी मिलकर अच्छा काम करेंगे और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ेंगे।