Ludhiana : ससुरालियों से तंग आकर महिला ने लगाया मौत को गले

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 03 Jun, 2023 06:50 PM

a woman committed suicide after being fed up with her in laws

पति और ससुरालियों से परेशान होकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली। मृतका मीनाक्षी (37) है।

लुधियाना (राज): पति और ससुरालियों से परेशान होकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली। मृतका मीनाक्षी (37) है। इस मामले में थाना टिब्बा की पुलिस ने पिता अशोक कुमार की शिकायत पर न्यू शक्ति नगर के पति बिट्टू वर्मा, देवर रमन और सास राम मूर्ति के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस शिकायत में अशोक कुमार ने बताया कि उसकी बेटी मीनाक्षी की शादी बिट्टू वर्मा से हुई थी, जोकि नशा करने का आदि है। नशे के बाद पति उसकी बेटी से मारपीट करता था। उसकी बेटी के साथ कई बार मारपीट हुई है। बीते 30 मई को आरोपी ने शराब के नशे में बेटी से मारपीट की थी। जिसके बाद उसकी बेटी घर आ गई थी। उसे फिर समझा-बुझा कर ससुराल घर छोड़ आए थे। जहां उक्त तीनों आरोपियों ने उसकी बेटी के साथ फिर से मारपीट की। इससे परेशान होकर उसकी बेटी ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। उधर, पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!