ब्यास नदी से बहकर आया अजीब जानवर, पंजाबियों ने डाला घेरा, देखने उमड़ी भीड़

Edited By Vatika,Updated: 06 Sep, 2025 03:24 PM

a unique creature was found in the beas river

पंजाब में भारी बारिश और तबाही का सिलसिला जारी है। नदियों के उफान और बाढ़ ने

दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया) : पंजाब में भारी बारिश और तबाही का सिलसिला जारी है। नदियों के उफान और बाढ़ ने जहां लोगों की जिंदगी मुश्किल बना दी है, वहीं इस दौरान कई हैरान करने वाले नज़ारे भी सामने आ रहे हैं। गुरदासपुर जिले के भैणी खादर गांव में ब्यास दरिया के बीच बहकर आया एक दुर्लभ पैंगोलिन ग्रामीणों को दिखाई दिया। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए उसे काबू कर पिंजरे में डाला और तुरंत सूचना वाइल्डलाइफ विभाग को दी।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, वाइल्डलाइफ पठानकोट के इंचार्ज परमजीत सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने पैंगोलिन को सुरक्षित नदी किनारे जंगल में छोड़ दिया। इस अनोखे जीव को देखने के लिए इलाके के लोग दूर-दराज़ से पहुंच रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक पैंगोलिन एक दुर्लभ प्रजाति का जीव है, जो ज़्यादातर रात में सक्रिय रहता है और अपनी सुरक्षा के लिए गोल होकर बैठ जाता है। पंजाब में इसे देखना बेहद कम होता है। लोगों का कहना है कि बाढ़ और भारी बारिश के कारण कई जंगली जीव अपने ठिकानों से बाहर निकलकर गांवों और आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!