बैसाखी वाले दिन घटा भयानक हादसा, चाचा-भतीजा की सतलुज दरिया में डूबने से मौत

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 14 Apr, 2022 07:35 PM

a terrible accident happened on the day of baisakhi

सरहदी क्षेत्र में पड़ते गांव में बैसाखी देखने गए चाचा और भतीजे की सतलुज दरिया में नहाते समय डूब जाने की सूचना मिली है, जिनकी गोताखोरों की मदद से खोज जारी है।

अमरकोट (सन्दीप शर्मा) : सरहदी क्षेत्र में पड़ते गांव में बैसाखी देखने गए चाचा और भतीजे की सतलुज दरिया में नहाते समय डूब जाने की सूचना मिली है, जिनकी गोताखोरों की मदद से खोज जारी है। पता चला है कि मनदीप सिंह (25) पुत्र बख्शीश सिंह और उसका भतीजा साजन (19) पुत्र रणजीत सिंह आज सुबह गुरुद्वारा साहिब बैसाखी देखने गए थे और दोपहर को सतलुज दरिया में स्नान करने के लिए गए और गहरी जगह पर जाने कारण डूब गए।

घटना का पता लगने पर बी.एस.एफ. के जवान और स्थानीय लोग खोज कर रहे हैं परन्तु अभी तक कामयाबी नहीं मिली। दरिया के पानी का बहाव पाकिस्तान को है और गांव वासियों की तरफ से अंदेशा जताया जा रहा है कि दोनों की लाशें पाकिस्तान वाली तरफ न चलीं जाएं, फिर बहुत मुश्किल हो जाए। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!