अगवा दूल्हा-दुल्हन मामले में नया मोड़, इस हालत में मिला दूल्हा, किया बड़ा खुलासा

Edited By Tania pathak,Updated: 30 Jul, 2021 01:53 PM

a new twist in the abducted bride and groom case

27 जुलाई को जगराओं के कोठे बग्गू के गुरुद्वारा साहिब में फेरे ले रहे दूल्हा-दुल्हन को अगवा करने वाले दर्जन भर युवकों में से एक को पुलिस ने काबू कर लिया है। अगवा हुआ दूल्हा जग्गा सिंह भी मोगा...

जगराओं (राज बब्बर): 27 जुलाई को जगराओं के कोठे बग्गू के गुरुद्वारा साहिब में फेरे ले रहे दूल्हा-दुल्हन को अगवा करने वाले दर्जन भर युवकों में से एक को पुलिस ने काबू कर लिया है। अगवा हुआ दूल्हा जग्गा सिंह भी मोगा के गांव बुट्टर के खेतों में बीती रात जख्मी हालत में बरामद हुआ है। जबकि दुल्हन का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस की तरफ से दुल्हन की खोज में छापेमारी की जा रही है।

इस बारे में बात करते जगराओं के डी.ऐस.पी. हरशप्रीत सिंह ने बताया की अगवा हुए दुल्हे को पीटकर बुट्टर गांव के खेतों में फेंका गया। था। जिसके गंभीर चोटें लगी हुई थी। लड़के की हालत अब ठीक है। इसके साथ ही इन दोनों को अगवा करने वालों में से एक नौजवान को पुलिस ने काबू कर लिया है और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। डी.ऐस.पी. के मुताबिक जल्द ही बाकी मुलजिमों को भी काबू कर लिया जाएगा और अगवा हुई लड़की को भी ढूंढ लिया जाएगा।

इस मौके दुल्हन के साथ अगवा हुए नौजवान जग्गा सिंह ने बताया की अगवा करने वालों ने उन दोनों को बहुत बुरी तरह पीटा और फिर उसे आधी रात खेतों में फेंक दिया। उसने कहा की उसको अपनी पत्नी वापस चाहिए और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!