9 साल की बच्ची का सौतेले बाप ने मां के साथ मिल किया कत्ल, इस तरह हुआ खुलासा

Edited By Vatika,Updated: 22 Jun, 2021 12:03 PM

9 year old girl killed by father and mother

थाना लाडोवाल के अधीन आती पुलिस चौकी हंबड़ा के इलाके में एक 9 साल की लड़की का उसके सौतेले पिता ने

लुधियाना (अनिल): थाना लाडोवाल के अधीन आती पुलिस चौकी हंबड़ा के इलाके में एक 9 साल की लड़की का उसके सौतेले पिता ने उसकी सकी मां के साथ मिलकर कत्ल करने का केस दर्ज किया है। जानकारी देते हुए थाना लाडोवाल के प्रमुख सतवंत सिंह बैंस और चौकी इंचार्ज हरपाल सिंह गिल ने जानकारी देते बताया कि हंबड़ा इलाके में काका राम -हरी चंद नाम एक फैक्ट्री है। यहां नरिन्दर पाल अपनी पत्नी पिंकी और 9 साल की बेटी भारती के साथ रहता है।

गत रविवार की रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि 9 साल की लड़की की अचानक मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने मृतक लड़की की लाश को कब्ज़े में लेकर केस की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक लड़की का शव पोस्टमार्टम करवाने के लिए सिविल अस्पताल में ले जाया  गया। यहां डाक्टरों की रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि लड़की की मौत गला दबाने के कारण हुई है। जांच अधिकारी हरपाल सिंह गिल ने बताया कि केस की जांच करने के बाद पता लगा कि मृतक लड़की भारती की मां पिंकी ने 2साल पहले अपने पति को छोड़ कर नरिन्दर पाल के साथ विवाह किया था।

कई बार लड़की कारण उनका लड़ाई -झगड़ा होता रहता था, जिसके बाद लड़की के सौतेले बाप नरिन्दरपाल ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर उसके कत्ल  की साजिश रची और रविवाार को नरिन्दरपाल अपने काम पर चला गया। घर में भारती मां के साथ अकेली रहती थी, जिसके बाद नरिन्दरपाल सुबह 4बजे अपने घर आया और अपनी लड़की की गला दबा कर हत्या कर दी, जिसके बाद वह फिर फैक्ट्री में ड्यूटी पर चला गया।उसके जाने से कुछ समय बाद मृतक बच्ची की मां पिंकी ने शोर मचा  दिया कि उसकी लड़की की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। इसकी सूचना मिलने के बाद हंबड़ा पुलिस को शक हुआ कि 9 साल की लड़की को हार्ट अटैक कैसे हो गया, जिस कारण पुलिस ने मृतक लड़की का पोस्टमार्टम करवाया, जिसमें लड़की की हत्या करने की पुष्टि हुई। थाना प्रमुख सतवंत सिंह ने बताया कि पुलिस ने लड़की के सौतेले पिता नरिन्दरपाल और मां पिंकी के ख़िलाफ़ कत्ल का केस दर्ज कर लिया है। दोनों आरोपियों की गिरफ़्तारी कर ली गई है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!