Poultry Farm में लगी भीषण आग, जलकर राख हुए 8800 चूजे

Edited By Vatika,Updated: 23 Feb, 2021 06:09 PM

8800 chickens burnt to ashes due to fire at poultry farm

यहां के पातड़ां -पटियाला मैन रोड स्थित गांव दफ्तरीवाला नज़दीक बने पोल्ट्री फार्म को अचानक आग लग गई।

पातड़ां: यहां के पातड़ां -पटियाला मैन रोड स्थित गांव दफ्तरीवाला नज़दीक बने पोल्ट्री फार्म को अचानक आग लग गई। इस कारण पोल्ट्री फार्म में आज ही डाले मुर्गों के 8800 चूजे जल कर मर गए। पोल्ट्री फार्म के मालिक पीड़ित हरजिन्दर सिंह निवासी न्याल ने बताया कि उसने कर्ज़ लेकर आज सुबह ही अपने पोल्ट्री फार्म में 8800 मुर्गों के चूज़े डाले थे। इन्हें हीट देने के लिए आग का प्रबंध किया गया था।

सुबह करीब 8 बजे अचानक पोल्ट्री फार्म की छत्त गिरने के कारण पोल्ट्री फार्म को आग लग गई और देखते ही देखते पोल्ट्री फार्म में डाले 8800 चूज़े जल कर राख हो गए हैं, जिस कारण उसका भारी नुक्सान हुआ है। उसने सरकार से मांग की है कि उसे हुए नुक्सान का मुआवज़ा दिया जाए जिससे वह दोबारा चूज़े डाल कर अपना काम चला सके।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!