रेलवे पुलिस में भर्ती करवाने का झांसा देकर 8 लाख ठगे

Edited By Vaneet,Updated: 06 Apr, 2019 05:04 PM

8 lakh frauds to be framed by railway police

रेलवे पुलिस में भर्ती करवाने का झांसा देकर 8 लाख रुपए ठगने वाले तीन व्यक्तियों के विरुद्ध थाना कोटली सूरत मल्ली की पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है।...

बटाला(बेरी): रेलवे पुलिस में भर्ती करवाने का झांसा देकर 8 लाख रुपए ठगने वाले तीन व्यक्तियों के विरुद्ध थाना कोटली सूरत मल्ली की पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है।

पुलिस को दी दरख्वास्त में रत्न सिंह पुत्र महिन्द्र सिंह निवासी कोटली सूरत मल्ली ने लिखवाया है कि हरजिन्द्र सिंह पुत्र वरियाम सिंह गांव कोटली मुगलां रोड कलानौर, पविन्द्र सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी चाहल कलां एवं मनजीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी गांव छोटा ने उसके बेटे सुखविन्द्र सिंह को रेलवे पुलिस में भर्ती करवाने का झांसा देकर उससे 8 लाख रुपए ठगे और भर्ती करवाने के झूठे कागजात व आई.डी कार्ड गलत बनाया तथा बाद में उक्त व्यक्तियों ने ना तो उसके बेटे को रेलवे पुलिस में भर्ती करवाया है और ना ही उनके पैसे वापिस किए। 
    
उक्त मामले की डी.एस.पी इन्वैस्टीगेशन बटाला द्वारा जांच किए जाने के बाद एस.एस.पी बटाला के आदेशों पर एस.आई अर्जुन कुमार ने कार्रवाई करते हुए थाना कोटली सूरत मल्ली में बनती धाराओं तले केस दर्ज कर दिया है। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!