दूषित पानी की सूचना देने वालों को मिलेगा 1 लाख रुपए का इनाम, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की अपील

Edited By Vatika,Updated: 04 Jun, 2026 09:46 AM

punjab pollution control board appeals

पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PPCB) ने भूजल प्रदूषण को रोकने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के

पटियाला: पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PPCB) ने भूजल प्रदूषण को रोकने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की है। बोर्ड ने कहा है कि यदि किसी व्यक्ति को किसी उद्योग, फैक्ट्री या अन्य व्यक्ति द्वारा दूषित पानी को बोरवेल या किसी अन्य माध्यम से जमीन में छोड़े जाने की जानकारी मिलती है, तो वह इसकी शिकायत बोर्ड को दे सकता है।

बोर्ड के अनुसार, शिकायतकर्ता मोबाइल नंबर 98789-50593 पर सूचना दे सकता है या ppcbcomplaintcell@gmail.com पर ई-मेल भेज सकता है। शिकायत मिलने के बाद बोर्ड द्वारा मामले की जांच की जाएगी। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पता पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। साथ ही, यदि सूचना सही पाई जाती है और उससे भूजल प्रदूषण रोकने में मदद मिलती है, तो संबंधित व्यक्ति या संस्था को 1 लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।

बोर्ड ने कहा कि धरती के नीचे मौजूद पानी की शुद्धता और गुणवत्ता को बनाए रखना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए यह विशेष पहल शुरू की गई है, ताकि आम लोग भी पर्यावरण संरक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभा सकें।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!