गैंगस्टर का खौफ! इमिग्रेशन कारोबारी से मांगी 50 लाख की फिरौती, न देने पर दी अंजाम भुगतने की धमकी

Edited By Vatika,Updated: 03 Jun, 2026 10:07 AM

ludhiana fraud news

पंजाब में व्यापारियों और कारोबारियों से विदेशी नंबरों के जरिए फिरौती मांगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

लुधियाना (राज): पंजाब में व्यापारियों और कारोबारियों से विदेशी नंबरों के जरिए फिरौती मांगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब ताजा सनसनीखेज मामला एक इमिग्रेशन कारोबारी से जुड़ा सामने आया है, जिसे सात समंदर पार बैठे एक शातिर अपराधी ने फोन कर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। रकम न देने की सूरत में कारोबारी को भयानक अंजाम भुगतने की धमकियां दी जा रही हैं, जिसके बाद से पीड़ित कारोबारी का पूरा परिवार गहरे खौफ के साए में जीने को मजबूर है।

सीधे मौत के घाट उतारने की दी धमकी
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित कर्णप्रीत सिंह इमिग्रेशन कारोबारी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि बीते 18 मई से उनके मोबाइल नंबर पर लगातार आफत के फोन आ रहे हैं। उन्हें भारत से बाहर के एक अंतरराष्ट्रीय नंबर (+6042457322) से अलग-अलग समय पर व्हाट्सएप कॉल और मैसेज आ रहे हैं। फोन करने वाला शख्स सीधे तौर पर 50 लाख रुपये की मोटी फिरौती की मांग कर रहा है और रकम का बंदोबस्त न करने पर उन्हें सीधे मौत के घाट उतारने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने पुलिस के सामने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि धमकी देने वाले सिरफिरे ने खुद की पहचान भी उजागर की है। कॉल करने वाले ने अपना नाम घनश्याम पुरिया बताया है, जो मूल रूप से पंजाब के जिला तरनतारन का रहने वाला है।

इंग्लैंड में  बैठाकर चला रहा अपना नेटवर्क 
 शातिर अपराधी ने कारोबारी को डराने के लिए यह भी साफ कहा कि वह इस समय भारत में नहीं, बल्कि इंग्लैंड में सुरक्षित बैठा है और वहीं से अपना नेटवर्क चला रहा है। लगातार आ रही धमकियों से तंग आकर पीड़ित कारोबारी ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस के आला अधिकारियों को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अंतरराष्ट्रीय नंबर और आरोपी घनश्याम पुरिया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साइबर सेल की मदद से इस पूरे कॉल नेटवर्क को खंगाला जा रहा है ताकि इस जबरन वसूली (Extortion) के पीछे छिपे असली चेहरों को बेनकाब कर उन्हें सलाखों के पीछे लाया जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!