6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाया, आरोपी दादा-पोता काबू

Edited By Sunita sarangal,Updated: 23 Oct, 2020 10:26 AM

6 year old girl burnt alive after rape accused grandparent arrest

टांडा के गांव जलालपुर में गत दिवस 6 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद जला कर मारने के आरोप में टांडा..

टांडा-उड़मुड़(पंडित): टांडा के गांव जलालपुर में गत दिवस 6 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद जला कर मारने के आरोप में टांडा पुलिस ने आरोपी युवक तथा उसके दादा को काबू किया है। पुलिस ने गत देर रात लड़की के पिता के बयान पर सुरप्रीत सिंह पुत्र दिलविन्दर सिंह तथा उसके दादा सुरजीत सिंह पुत्र काका सिंह के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, कत्ल तथा अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। 

डी.एस.पी. दलजीत सिंह खख ने बताया कि दोनों आरोपियों को माननीय जज रेनू गोयल की अदालत में पेश किया गया तथा 2 दिन का रिमांड हासिल होने पर दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि डाक्टरों का बोर्ड बनाकर मृतका का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पोस्टमार्टम होने के बाद कल लड़की का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!