तेज रफ्तार का कहर, बाइक की टक्कर से 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौ/त

Edited By Urmila,Updated: 03 Nov, 2026 02:52 PM

the havoc of high speed

तारागढ़ थाने के गांव नक्कियां में परमानंद-दीनानगर रोड पर तेज रफ्तार और कथित तौर पर लापरवाही से चलाई जा रही मोटरसाइकिल की चपेट में आने से 60 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई।

पठानकोट/दीनानगर (हरजिंदर सिंह गोराया): तारागढ़ थाने के गांव नक्कियां में परमानंद-दीनानगर रोड पर तेज रफ्तार और कथित तौर पर लापरवाही से चलाई जा रही मोटरसाइकिल की चपेट में आने से 60 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह दुखद हादसा उस समय हुआ जब व्यक्ति अपने बेटे के साथ पैदल जा रहा था। पुलिस ने मृतक के बेटे के बयानों के आधार पर मोटरसाइकिल चालक खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान गांव नक्कियां निवासी हंस राज (60) के रूप में हुई है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता सुरिंदर कुमार ने बताया कि उसके पिता हंस राज किसी निजी काम से नक्कियां से दीनानगर की ओर पैदल जा रहे थे। 

जब वह गांव में मीता की दुकान से थोड़ा आगे सड़क किनारे पैदल जा रहे थे तो परमानंद गांव की ओर से आ रहे एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन नौजवान तेज रफ्तार के साथ आए और बिना हॉर्न बजाए पीछे से उसके पिता को जारदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से हंस राज सड़क पर गिर गया और उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद मोटरसाइकिल सवार तीनों युवक मौके से दीनानगर की तरफ भाग गए। पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!