हेरोइन तथा नशीली गोलियों सहित 6  काबू, केस दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 29 Nov, 2025 05:49 PM

6 arrested with heroin and drugs pills

हेरोइन तथा नशीली गोलियों सहित 6 को काबू किया गया है।

मोगा (आजाद): जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत हेरोइन तथा नशीली गोलियों सहित 6 को काबू किया गया है। उन्होंने बताया कि थाना बधनीकलां के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरमेल सिंह के नेतृत्व में हवलदार जगसीर सिंह पुलिस पार्टी सहित इलाके में गश्त कर रहे थे, तो गुप्त सूचना के आधार पर जसकरन सिंह उर्फ चूही निवासी बधनीकलां को काबू करके 7 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। 

इसी तरह थाना कोटईसे खां के सहायक थानेदार कश्मीर सिंह ने दौलेवाला निवासी सतनाम सिंह को काबू करके उससे 10 ग्राम हेरोइन बरामद की। थाना अजीतवाल के सहायक थानेदार मोहकम सिंह ने गश्त दौरान गुरविन्द्र सिंह उर्फ निशान निवासी गांव रामा को काबू करके 30 नशीली गोलियां बरामद की। थाना समालसर की थानेदार संदीप कौर ने गश्त दौरान मनप्रीत सिंह उर्फ मनी निवासी गांव लंडे को काबू करके 6 ग्राम हेरोइन बरामद की। 

थाना बाघापुराना की सहायक थानेदार बिन्द्रपाल कौर गश्त दौरान जसवीर सिंह उर्फ सीरा निवासी गांव नत्थोके को काबू करके 30 नशीली गोलियां बरामद की। थाना निहाल सिंह वाला के थानेदार रंजीत सिंह ने पुलिस पार्टी सहित गश्त दौरान प्रगट सिंह निवासी मानूके को काबू करके 72 नशीली गोलियां बरामद की। सभी कथित आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग थानों में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!