पंजाब में कोरोना से 5 मरीजों की मौत, इतने लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Mar, 2022 11:25 PM

5 patients died of corona in punjab

पंजाब में कोरोना से 5 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि 54 नए पॉजिटिव सामने आए हैं।

लुधियाना (सहगल) : पंजाब में कोरोना से 5 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि 54 नए पॉजिटिव सामने आए हैं। इन 5 मरीजों में 3 बरनाला, एक गुरदासपुर तथा एक साहिबजादा अजीत सिंह नगर का रहने वाला था। पॉजिटिव मरीजों में साहिब जादा अजीत सिंह नगर से 9, लुधियाना से 8, पठानकोट में 4, पटियाला में 6, बठिंडा में 4 तथा अमृतसर से 3 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। राज्य में आज 9268 सैंपल जांच के लिए भेजे गए जबकि पहले 50 हजार के करीब सैंपल रोज जांच के लिए भेजे जाते रहे हैं। 

स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार आज 161 मरीजों को ठीक होने के उपरांत डिस्चार्ज कर दिया गया। राज्य में वर्तमान में 510 एक्टिव मरीज रह गए हैं। पॉजिटिव मरीजों की संख्या दिन-प्रतिदिन कम हो रही है। विभिन्न जिलों के अस्पतालों में 51 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर है, जबकि 6 वेंटिलेटर पर, 25 मरीजों को आई.सी.यू. में शिफ्ट किया गया है। 

उल्लेखनीय है कि अब तक राज्य में 758196 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें 17717 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां यह भी गौरतलब है कि राज्य में मरीजों की संख्या कम होने के बाद लोगों का वैक्सीनेशन में रूझान काफी कम हुआ है। आज राज्य में 21455 लोगों ने वैक्सीन की पहली जबकि 31 हजार 676 लोगों ने दूसरी डोज ली है, जो पहले के अनुपात से काफी कम है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!