Edited By Vatika,Updated: 21 Jan, 2023 09:04 AM

1.67 करोड़ की हैरोइन सहित 4 गिरफ्तार
फिरोजपुर/जीरा (कुमार, मल्होत्रा, परमजीत, खुल्लर, गुरमेल): सी.आई.ए. स्टाफ फिरोजपुर, थाना फिरोजपुर कैंट और सी.आई.ए. स्टाफ जीरा की पुलिस ने 335 ग्राम हैरोइन के साथ मल्लवाल रोड पर, श्मशानघाट रोड फिरोजपुर कैंट और मक्खू में 4 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। हैरोइन की अंतर्राष्ट्री मार्कीट में कीमत 1.67 करोड़ रुपए है।
एस.एस.पी. ने बताया कि सूचना के आधार पर मल्लवाल रोड में गोदामों के पास हैरोइन देने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे लवकेश वासी नौरंग के लेली वाला और सुनील कुमार को सब-इंस्पैक्टर मंगल सिंह और उनकी टीम ने छापामारी कर काबू कर लिया। दोनों से 205 ग्राम हैरोइन बरामद हुई।
इसके अलावा थाना फिरोजपुर कैंट की पुलिस ने श्मशान घाट रोड कैंट के पास सागर सिंह उर्फ मनु को 20 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। सी.आई.ए. स्टाफ जीरा की पुलिस ने श्मशानघाट मक्खू के पास हारुण उर्फ रूणी को 110 ग्राम हैरोइन सहित काबू किया।