Edited By Vaneet,Updated: 22 Jul, 2020 03:12 PM

कोरोना वायरस का कहर दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है और कोरोना पॉजीटिव मामलों की संख्या...
जलालाबाद(सेतिया): कोरोना वायरस का कहर दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है और कोरोना पॉजीटिव मामलों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिला फाजिल्का में बुद्धवार को कोरोना का ब्लास्ट हुआ और 31 नए केस सामने आए हैं।
सिविल सर्जन डा. चंद्र मोहन कटारिया ने बताया कि 31 नए केस आए हैं, 18 लोकल फाजिल्का, 5 अबोहर, 4 जलालाबाद और 3 फाजिल्का के गांवों के साथ सम्बन्धित हैं। सिविल सर्जन ने बताया फाजिल्का में विजय कालोनी 8, शास्त्रीय नगर 2, अमर कालोनी 3, चौधरियों वाली गली 4 जो पुलिस कर्मचारी, अग्रवाल गली 2 जिनमें 2 बच्चे शामिल हैं। इस तरह नई आबादी अबोहर 3, गोपी चंद कॉलेज 1, राजीव नगर 1 शामिल हैं, बाकी 7 मामलों में से 4 जलालाबाद के साथ लगते गांवों के और 3 फाजिल्का के गांव के साथ और एक केस फिरोजपुर सम्बन्धित है।