तरनतारन में पानी वाली टंकी की छत पर दिखे 3 संदिग्ध

Edited By Pardeep,Updated: 17 Oct, 2019 01:16 AM

3 suspects seen on roof of water tank high alert in district

आज रात करीब 11 बजे दशहरा ग्राउंड में मौजूद पानी की एक टंकी के ऊपर 3 व्यक्तियों को देखे जाने के बाद पुलिस ने टंकी को चारों तरफ से घेर लेने के बाद सर्च अभियान चलाया। वहीं तीनों संदिग्धों को देखे जाने के बाद जिले में हाई अलर्ट कर दिया गया है। जानकारी...

तरनतारन(रमन) : आज रात करीब 11 बजे दशहरा ग्राउंड में मौजूद पानी की एक टंकी के ऊपर 3 व्यक्तियों को देखे जाने के बाद पुलिस ने टंकी को चारों तरफ से घेर लेने के बाद सर्च अभियान चलाया। वहीं तीनों संदिग्धों को देखे जाने के बाद जिले में हाई अलर्ट कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार गांधी ग्राउंड में मजबूत नगर कौंसिल की एक बड़ी पानी वाली टंकी के छत पर 3 संदिग्ध व्यक्तियों के जाने के बाद आसपास में लोगों में दहशत हो गई। इन लोगों के बारे में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर डी.एस.पी. सिटी सुच्चा सिंह के अलावा एस.एस.पी. धु्रव दहिया भी मौके पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक देर रात शहर की सारी पी.सी.आर. टीमें, थाना प्रभारी, डी.एस.पी. सिटी अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा पुलिस टंकी को चारों तरफ से घेर लिया था।

सूत्रों के अनुसार पता चला है कि मौके से 3 संदिग्ध व्यक्ति जो टंकी की छत पर चढ़े थे वह मौके से फरार हो गए। इस टंकी के बिलकुल पास नूरमहल का डेरा है। कांग्रेसी विधायक का दफ्तर, चर्च व गांधी पार्क मौजूद है। वहीं पुलिस की ओर से आसपास के कुछ व्यक्तियों को हिरासत में लेने की कार्रवाई चल रही थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!