Edited By Kamini,Updated: 31 Oct, 2026 06:55 PM

फरीदकोट पुलिस की ओर से नशा करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई की जा रही है।
फरीदकोट (राजन): फरीदकोट पुलिस की ओर से नशा करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी मुहिम के तहत थाना सदर फरीदकोट की पुलिस ने गांव क्लेर के बस अड्डे से एक व्यक्ति को काबू कर उसका डोप टैस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सदर की पुलिस पार्टी गश्त व शकी व्यक्तियों की चैकिंग सम्बंधी गांव क्लेर के बस अड्डे पर पहुंची तो वहां एक व्यक्ति शकी हालत में बैठा दिखा। पुलिस को उक्त व्यक्ति के नशे की हालत में होने का शक हुआ, जिस पर पुलिस मुलाजिमों ने उसे काबू कर लिया व सिविल अस्पताल में उसका डोप टैस्ट कराया।
डोप टैस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिस ने सुखदर्शन सिंह वासी गांव चंदबाजा, जिला फरीदकोट के खिलाफ सम्बंधित एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की ओर से मामले में अगली कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here