Edited By Kamini,Updated: 27 Oct, 2026 05:20 PM

थाना सिटी पुलिस कोटकपूरा की ओर से ए.के-47 राइफल के 3 मैंगजीन जिनमें 82 कारतूस भरे हुए थे लावारिस हालत में बरामद किए गए हैं।
कोटकपूरा (नरिन्द्र): थाना सिटी पुलिस कोटकपूरा की ओर से ए.के-47 राइफल के 3 मैंगजीन जिनमें 82 कारतूस भरे हुए थे लावारिस हालत में बरामद किए गए हैं। पुलिस की ओर से इन्हें कब्जे में लेकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। इस मामले की शुरूआती जांच के दौरान इन मैगजीनों व कारतूसों के आतंकवाद के काले दौर के होने की शंका प्रकटाई जा रही है।
पुलिस के अनुसार थाना सिटी कोटकपूरा के ए.एस.आई. गुरजीत सिंह समेत पुलिस पार्टी रविवार देर शाम जैतो-बठिंडा बाईपास पर चैकिंग कर रहे थे तो इस दौरान किसी मुखबिर ने सूचना दी कि बाईपास पर स्थित रब्ब वाले कुएं के नजदीक रजबाहे की कच्ची पटरी पर किसी ने कारतूस आदि छिपाकर रखे हुए हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी तुरंत मौके पर पहुंची व वहां तलाशी ली तो उस जगह से ए.के-47 राइफल के 3 मैगजीन बरामद हुए, जिनमें 7.62 एम.एम. के 82 कारतूस भरे हुए थे। इस सम्बंध में संजीव कुमार डी.एस.पी. कोटकपूरा ने बताया कि शुरूआती जांच के बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आर्मज एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है व बरामद किए गए कारतूसों व मैगजीन के स्त्रोतों बारे पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here