SPA की आड़ में करता था देह व्यापार, 3 लड़कियों को छुड़वाया, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Edited By Vatika,Updated: 29 Jan, 2026 01:27 PM

3 girls were rescued

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चलाने के मामले का खुलासा करते हुए

मोहाली (जस्सी): स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चलाने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान रोमी पासी, निवासी सेक्टर-19 फरीदाबाद के रूप में हुई है।

डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल्ल ने बताया कि थाना फेज-11 के एसएचओ अमन बैदवान को गुप्त सूचना मिली थी कि सेक्टर-67 के पास सीपी मॉल सेंट्रल स्ट्रीट मार्केट में किराए की एक इमारत में स्पा सेंटर के नाम पर अवैध गतिविधियां चलाई जा रही हैं। आरोपी रोमी अन्य राज्यों से लड़कियों को पैसों का लालच देकर बुलाता था और उनसे जबरन देह व्यापार करवाता था। ग्राहकों से मोटी रकम वसूली जाती थी।

सूचना के आधार पर पुलिस ने स्पा सेंटर पर छापा मारकर संचालक को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर मौजूद लड़कियों के प्रारंभिक बयान दर्ज करने के बाद उन्हें इस दलदल से बाहर निकालकर उनके परिवारों को सौंप दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी फरीदाबाद और दिल्ली में भी इसी तरह का धंधा करता था और हाल ही में उसने मोहाली में यह काम शुरू किया था। पुलिस ने उस इमारत के मालिक को भी मामले में नामजद किया है, जिसकी गिरफ्तारी अभी बाकी है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा ताकि पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!