लुधियाना लूट मामले में 3 आरोपी काबू, नकली सी.बी.आई. अधिकारी बनकर दिया था वारदात को अंजाम

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Sep, 2024 05:25 PM

3 accused arrested in ludhiana robbery case

लुधियाना में हुई लूट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बताया जा रहा है कि नकली सी.बी.आई. अधिकारी बनकर बाड़ेवाल रोड़ पर कोठी में लूट करने वाले तीन आरोपियों को थाना सराभा नगर की पुलिस ने 24 घंटों के अंदर-अंदर काबू कर लिया है।

लुधियाना (राज): लुधियाना में हुई लूट के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। बताया जा रहा है कि नकली सी.बी.आई. अधिकारी बनकर बाड़ेवाल रोड़ पर कोठी में लूट करने वाले तीन आरोपियों को थाना सराभा नगर की पुलिस ने 24 घंटों के अंदर-अंदर काबू कर लिया है। पकड़े गए आरोपी अमनदीप सिंह, विपन कुमार और सुशील कुमार है। तीनों आरोपी जालंधर के रहने वाले है। जबकि आरोपियों का चौथा साथी रजत अभी फरार चल रहा है। पकड़े गए आरोपियों से दो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल कार भी पुलिस ने बरामद कर ली है। आरोपियों का रिमांड हासिल कर पूछताछ की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!