2 करोड़ की फिरौती मामले में गैंगस्टर को लेकर कोर्ट में सुनवाई, आया ये फैसला

Edited By Kalash,Updated: 19 Nov, 2025 04:35 PM

2 crore ransom case gangster court hearing

दो करोड़ रूपये की फिरोती मांगने संबंधी दर्ज केस में एक अन्य जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर अदालत में पेश किया था

गुरदासपुर (विनोद): पंजाब में कई घटनाओं में शामिल प्रमुख गैंगस्टर सुमित पाल सिंह उर्फ सुख भिखारीवाल को पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद दीनानगर पुलिस ने गुरदासपुर में अदालत में पेश किया तथा पुलिस रिमांड की मांग की परंतु जज ने उसे जेल भेजने का आदेश सुनाया।

सुख भिखारीवाल को पुलिस ने दीनानगर में एक प्रापर्टी डीलर से दो करोड़ रूपये की फिरोती मांगने संबंधी दर्ज केस में एक अन्य जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर अदालत में पेश किया था। तब अदालत ने पूछताछ करने के लिए सुख भिखारीवाल को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंपा था। आज अदालत ने पुलिस को और रिमांड देने से इंकार कर जेल भेज कर केस की अगली पेशी 1 दिसम्बर 2025 निश्चित की।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!