फाजिल्का में 2 कोरोना पॉजिटिव केस आए सामने, 1 आर्मी का जवान भी शामिल

Edited By Vaneet,Updated: 30 May, 2020 06:20 PM

2 corona positive cases surfaced in fazilka 1 army jawan included

जिला फाजिल्का पिछले कुछ दिनों से ग्रीन जोन में रहने के बाद शनिवार को दो कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ...

जलालाबाद(सेतिया): जिला फाजिल्का पिछले कुछ दिनों से ग्रीन जोन में रहने के बाद शनिवार को दो कोरोना पॉजिटिव केस सामने आने पर ऑरेंज जोन में चला गया है। नए कोरोना पॉजिटिव मामलों में एक व्यक्ति आर्मी और एक बादल कालोनी के साथ सम्बन्धित है। 

जानकारी देते सिविल सर्जन चंद्र मोहन कटारिया ने बताया कि कल कोरोना टैस्ट के लिए सैंपल भेजे गए थे जिनमें एक आर्मी और एक बादल कालोनी के साथ सम्बन्धित व्यक्ति जो 26 मई को हरियाणा के सोनीपत से फाजिल्का आया था का कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उन्होंने बताया कि आर्मी के साथ सम्बन्धित जवान को आर्मी अस्पताल में दाखिल किया गया है जबकि बादल कालोनी फाजिल्का के साथ सम्बन्धित व्यक्ति को जलालाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती किया जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!