Big News : पंजाब में रेल यात्रियों को बड़ा झटका, 15 नवम्बर से 14 ट्रेनें रद्द, जानें वजह

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 13 Nov, 2024 08:24 PM

14 trains canceled from 15 november in ludhiana

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि लुधियाना रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाली लगभग 14 ट्रेनों को 15 नवंबर से रद्द कर दिया गया हैं।

पंजाब डैस्क : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि लुधियाना रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाली लगभग 14 ट्रेनों को 15 नवंबर से रद्द कर दिया गया हैं। 

जानकारी अनुसार लुधियाना के रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य चल रहा है, जिस कारण 15 नवंबर से 31 दिसंबर तक 14 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि प्लेटफार्म नंबर 6 और 7 निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके चलते उक्त प्लेटफार्म करीब 47 दिन तक बंद रहेंगे और इन दोनों प्लेटफार्मों पर कोई ट्रेन नहीं आएगी और जैसे ही निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा तो उक्त 14 ट्रेनें फिर से शुरू कर दी जाएंगी। रेलवे ने जानकारी देते बताया कि लुधियाना-फिरोजपुर, साहिबजादा अजीत सिंह नगर, चंडीगढ़-फिरोजपुर, हिसार-लुधियाना, जाखल-लुधियाना, हिसार-लुधियाना, चुरु-लुधियाना और लुधियाना-हिसार को 47 दिन के लिए रद्द कर दिया गया है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!