पूर्व मंत्री केपी मोहिंद्र के स्टाफ सहित 96 लोग पॉजिटिव, SSP के संपर्क में आए लोग भी संक्रमित

Edited By Tania pathak,Updated: 15 Jul, 2020 04:55 PM

12 more new cases confirmed in jalandhar

इससे कुछ देर पहले ही जालंधर में 84 लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित पायी गयी थी। आज जिले में कुल 96 नए मामलों की पुष्टि हुई है...

जालंधर (रत्ता): जालंधर में आज कोरोना का बड़ा विस्फोट देखने को मिला है। मिली जानकारी मुताबिक 12 और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे कुछ देर पहले ही जालंधर में 84 लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित पायी गयी थी। आज जिले में कुल 96 नए मामलों की पुष्टि हुई है। आज आए पॉजिटिव मामलों में पूर्व मंत्री केपी मोहिंद्र के स्टाफ कुक, सेवादार, सुरक्षाकर्मी, आरटीए दफ्तर के कुछ कर्मचारी व् एसएसपी देहाती के संपर्क में आने वाले लोग शामिल है।  

इससे जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1400 के पार पहुंच गयी है। रोज़मर्रा जालंधर शहर में से 50 से अधिक पॉजिटिव मामलों की पुष्टि की जा रही है। बीते दिन भी जालंधर में कुल 63 पॉजिटिव केस सामने आए थे। इसी के साथ जालंधर के लिए एक राहतभरी खबर खबर भी है, मिली जानकारी अनुसार आज 638 लोगों की नेगेटिव रिपोर्ट भी प्राप्त हुई है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!