लड़की ने भाखड़ा नदी में लगाई छलांग, लोगों ने बचाई जान

Edited By Sunita sarangal,Updated: 18 Oct, 2019 11:53 AM

girl jumped into bhakra river

भाखड़ा नदी में 22 वर्षीय लड़की ने कूद कर अपनी जीवन-लीला समाप्त करने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने उसे बाहर निकाला।

समाना(दर्द): भाखड़ा नदी में 22 वर्षीय लड़की ने कूद कर अपनी जीवन-लीला समाप्त करने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने उसे बाहर निकाला। 

लोगों ने बताया कि उक्त लड़की भाखड़ा नदी पर 1 बजे आई। गुस्से में 2 घंटे फोन पर बात करते हुए इधर-उधर चक्कर लगाती रही। यह देख कर कुछ लोगों को उस पर शक हुआ। उन्होंने लड़की से बात करने का प्रयास किया, लेकिन उसने नदी में कूदने की धमकी देकर किसी को भी पास नहीं आने दिया। 3 बजे उसने एकदम भाखड़ा नदी में छलांग लगा दी।

यह देखकर बबलू और आशु भी नदी में कूद गए और लड़की को बाहर निकाला। फिर उसे सिविल अस्पताल समाना में दाखिल करवाया गया। सिटी पुलिस के ए.एस.आई. राजवीर सिंह ने बताया कि उक्त लड़की को पारिवारिक सदस्यों के हवाले कर दिया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!