कार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, 2 युवकों की मौत व 2 घायल

Edited By Kalash,Updated: 17 Aug, 2022 10:31 AM

road accident 2 died and 2 injured

नंगल-श्री आनंदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर गांव ब्रह्मपुर में एक सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई

नंगल (सैनी): नंगल-श्री आनंदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर गांव ब्रह्मपुर में एक सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई जबिक 2 गंभीर जख्मी हो गए। नंगल थाने के ए.एस.आई. कुलविन्द्र सिंह ने बताया कि रविवार रात को श्री आनंदपुर साहिब की ओर से नंगल की ओर आ रही एक स्विफ्ट कार को किसी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारने से कार अनियंत्रित होकर एक पिल्लर से टकराने के बाद पेड़ और खम्बे के दरम्यिान सीधे ऊपर को खड़ी हो गई। इस हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार 4 युवकों को स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाल कर सिविल अस्पताल नंगल पहुंचाया यहां 4 में से 2 युवकों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और 2 को प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान शौकत अली उम्र करीब 32 वर्ष निवासी मानकपुर नंगल और मोहम्मद सलीम उम्र करीब 22 वर्ष निवासी दुलैहड़ ऊना के रूप में हुई है जबकि घायलों की पहचान आयूब खान निवासी भलाण नंगल और रमजान मोहम्मद निवासी मानकपुर के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लाशों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!