नशीली गोलियों सहित व्यक्ति गिरफ्तार, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 22 May, 2025 06:44 PM

person arrested with narcotic pills

थाना सदर बलाचौर की पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली 30 नशीली गोलियों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): थाना सदर बलाचौर की पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली 30 नशीली गोलियों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए ए.एस.आई. पुषविन्दर कुमार ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौरान गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तालाश में थाना सदर बलाचौर से रवाना थी। गांव खानपुर कुल्लेवाल में शमशानघाट के नजदीक एक व्यक्ति जिसकी पहचान लवप्रीत पुत्र अवतार सिंह निवासी वार्ड नंबर 6 लछमी बाग थाना सिटी धुरी जिला संगरुर के तौर पर हुई है को गिरफ्तार करके उससे नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली 30 गोलिया बरामद की है। थानेदार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस.तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!