नशीली गोलियों सहित व्यक्ति गिरफ्तार, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 07 Sep, 2024 06:22 PM

person arrested with narcotic pills

थाना सदर बलाचौर की पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली नशीली गोलियों सहित 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): थाना सदर बलाचौर की पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली नशीली गोलियों सहित 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए ए.एस.आई. पुष्विन्दर सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौरान गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तलाश में थाना सदर बलाचौर से गांव औलियापुर की ओर जा रही थी कि गांव के नजदीक दूसरी ओर से आ रहे एक व्यक्ति को काबू करके जब जांच की तो उससे नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली 50 नशीली गोलिया बरामद हुई।

ए.एस.आई. पुष्विन्दर सिंह ने बताया कि गिरफतार आरोपी की पहचान दर्शन लाल निवासी गांव सनावा के तौर पर की है। ए.एस.आई. ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!