पुलिस की कार्रवाई, नशीले कैप्सूलों सहित एक गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 05 Aug, 2024 06:18 PM

one arrested with narcotic capsules

पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाले 22 नशीले कैप्सूलों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): पुलिस ने नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाले 22 नशीले कैप्सूलों सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए एस.आई. पूर्ण सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौराने गश्त गांव माजरा जट्टा के नजदीक पहुंची तो गांव की ओर से पैदल आ रहा एक व्यक्ति पुलिस पार्टी को देखकर घबरा गया तथा पीछे की ओर मुड़ने का प्रयास करने लगा तथा अपनी पैंट की जेब से पारदर्शी लिफाफा निकाल कर घास फूस में फैंक दिया।

एस.आई.पूर्ण सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति को पुलिस कर्मचारियों की मदद से काबू करके जब फैंके गए लिफाफे की जांच की तो उसमें से नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाले 2 कैप्सूल बरामद हुए। एस.आई. ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान राहुल कुमार निवासी गांल सारंगवाल थाना जेजों जिला होशियारपुर के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति खिलाफ थाना काठगढ़ में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

                                       

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!