नशीली गोलियों सहित एक गिरफ्तार, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 02 Jul, 2025 05:39 PM

one arrest with drugs pills

थाना मुकंदपुर की पुलिस ने 45 नशीली गोलियां सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): थाना मुकंदपुर की पुलिस ने 45 नशीली गोलियां सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए एस.आई. राम लाल ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौराने गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तलाश में मुकंदपुर से जगतपुर की ओर नहर के साथ साथ जा रही थी कि बस अड्डा साधपुर के नजदीक एक नौजवान खड़ा दिखाई दिया जो पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया। अपनी जेब से पारदर्शी लिफाफा निकाल कर सड़क पर फैंक दिया। 

एस.आई. ने बताया कि संदेह के आधार पर उक्त नौजवान को पुलिस कर्मचारियों की मदद से काबू करके फैंके गए लिफाफे की जांच की गई। एस.आई. ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि कुमार पुत्र मक्खन राम निवासी जगतपुर के तौर पर हुई है। एस.आई. ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एन.डी.पी.एस. के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!