पुलिस की कार्रवाई, नाजायज शराब सहित व्यक्ति गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 01 Oct, 2024 05:52 PM

man arrest with illegal liquor

उसे पुलिस कर्मचारियों की मदद से काबू करके जब प्लास्टिक थैले की जांच की तो उसमें से नाजायज शराब बरामद हुई।

नवांशहर (त्रिपाठी,मनोरंजन): थाना औड की पुलिस ने 6 बोतल नाजायज शराब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए ए.एस.आई. हेमराज ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी दौरान गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तलाश में गांव औड से होते हुए ड्रेन पुली के नजदीक पहुंचे तो वहां एक व्यक्ति पुलिस पार्टी को देख कर एक थैला प्लास्टिक घास फूस में छिपाने का प्रयास करने लगा।

उसे पुलिस कर्मचारियों की मदद से काबू करके जब प्लास्टिक थैले की जांच की तो उसमें से 6 बोतल नाजायज शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंगत राम उर्फ मंगा निवासी लखपुर थाना रावलपिंडी जिला कपूरथला के तौर पर हुई है। ए.एस.आई. ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!