भारी मात्रा में डोडे चूरा पोस्त सहित 2 गिरफ्तार, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 24 Jun, 2025 02:13 PM

2 arrested with huge amount of poppy husk

सी.आई.ए. स्टाफ नवांशहर की पुलिस ने 28 किलोग्राम डोडे चूरा पोस्त के साथ 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): सी.आई.ए. स्टाफ नवांशहर की पुलिस ने 28 किलोग्राम डोडे चूरा पोस्त के साथ 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज जरनैल सिंह ने बताया कि एस.आई. प्रगट सिंह की पुलिस पार्टी दौराने गश्त संदिग्ध लोगों तथा वाहनों की तालाश में मूसापुर रोड़ स्थित नाखा वाले बाग से हियाला होते हुए नहर के साथ साथ गांव घक्केवाल हैड की ओर जा रही थी। इस दौरान हैड के नजदीक सड़क किनारे स्थित वृक्षों के नीचे थैला वजनदार पर 2 नौजवान बैठे दिखाई दिए जो पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गए तथा वहां से बच कर निकलने का प्रयास करने लगे। उन्हें शंका होने पर काबू करके जब वजनदार थैले की जांच की तो उसमें से 28 किलोग्राम दो फाड फूल डोडे चूरा पोस्त बरामद हुआ। 

जरनैल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बबलू पुत्र जमारदन मंडल उर्फ जरानदन मंडल तथा नरिन्दर सिंह उर्फ निक्का पुत्र सुखदेव सिंह निवासी दोनों लुधियाना के तौर पर हुई है। सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!