नशीली गोलियों सहित 2 गिरफ्तार, मामला दर्ज

Edited By Kalash,Updated: 27 Oct, 2024 05:44 PM

2 arrest with drugs pills

पुलिस ने 2 विभिन्न मामलों में नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली 110 नशीली गोलियों सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी): पुलिस ने 2 विभिन्न मामलों में नशे के तौर पर प्रयुक्त होने वाली 110 नशीली गोलियों सहित 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए थाना सिटी बलाचौर के एस.एच.ओ. सब-इंस्पेक्टर सतनाम सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. सुभाष चंद की पुलिस पार्टी दौरान गश्त संदिग्ध लोगों की तलाश में जब सिविल अस्पताल बलाचौर के नजदीक पहुंची तो सामने की ओर से पैदल आ रहा 1 व्यक्ति पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया। वह जेब से पारदर्शी लिफाफा नीचे फैंक बच कर जाने का प्रयास करने लगा। उसे पुलिस कर्मचारियों की मदद से काबू कर जब फैंके गए लिफाफे की जांच की तो उसमें से 80 नशीली गोलियां बरामद हुई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अवतार सिंह उर्फ सोढी निवासी जैनपुर थाना सदर बलाचौर के तौर पर हुई है।

एक अन्य मामले में थाना पोजेवाल की पुलिस ने नशा के तौर पर प्रयुक्त होने वाली 30 नशीली गोलियों सहित 1 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए ए.एस.आई. सतनाम सिंह ने बताया कि जब उनकी पुलिस पार्टी गश्त दौरान गांव कुकड मजारा के नजदीक स्थित ईट्टों के भट्ठे के नजदीक पहुंची तो सामने की ओर से पैदल आ रहा व्यक्ति पुलिस पार्टी को देख कर घबरा गया। वह बच कर निकलने का प्रयास करने लगा। उसे पुलिस कर्मचारियों की मदद से काबू करउसकी ओर से फैंके गए लिफाफे की जांच की तो उसमें से 30 नशीली गोलियां बरामद हुई। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान हरजस निवासी गांव मानपुर थाना गढशंकर जिला होशियारपुर के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि उक्त दोनों मामलों में पुलिस ने एन.डी.पी.एस. के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!