26 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित होंगी वोकेशनल प्री वोकेशनल और एनएसक्यूएफ की प्रैक्टिकल परीक्षाएं

Edited By Vicky Sharma,Updated: 18 Jan, 2021 10:15 PM

vocational pre vocational and nsqf practical examinations

10वीं और 12वीं कक्षा की फाइनल डेट शीट जारी करने के बाद पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आज वोकेशनल /प्री वोकेशनल और एनएसक्यूएफ की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के संबंध में तारीखों की घोषणा कर दी गई है। यह परीक्षाएं 26 फरवरी से लेकर 12 मार्च तक आयोजित की...

लुधियाना (विक्की) : 10वीं और 12वीं कक्षा की फाइनल डेट शीट जारी करने के बाद पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आज वोकेशनल  /प्री वोकेशनल और एनएसक्यूएफ की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के संबंध में तारीखों की घोषणा कर दी गई है। यह परीक्षाएं 26 फरवरी से लेकर 12 मार्च तक आयोजित की जाएंगी।  इस संबंध में पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि सभी स्कूल प्रमुख इन विषयों के परीक्षार्थियों को यह तरीके नोट करवा दें ताकि कोई भी विद्यार्थी परीक्षा देने से वंचित ना रह जाए। डेटशीट और अन्य जानकारी के संबंध में परीक्षार्थी पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की वेबसाइट चेक कर सकते हैं। पत्र में कोविड-19 महामारी के संबंध में सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों, थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन, मास्क और 2 मीटर की दूरी आदि की पालना करने के संबंध में भी आदेश जारी किए गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!