Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 Jun, 2022 05:07 PM

पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मामला पुणे से कनैक्ट होता दिख रहा है।
जालंधर : पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मामला पुणे से कनैक्ट होता दिख रहा है। गैंगस्टर लारैंस बिश्नोई तथा गोल्डी बराड़ ने सोशल मीडिया पर हत्या की बात कबूल की थी, अब इस हत्याकांड का महाराष्ट्र से कनैक्शन सामने आया है। खबर मिली है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले 8 मुख्य आरोपियों में पुणे के सौरव महाकाल और संतोष जादव भी शामिल हैं। संतोष जादव और सौरव महाकाल की 2 साल से फरार हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि ये लोग पंजाब में रह रहे हैं। खबर आई है कि पुणे पुलिस ने इस आरोपी सौरव महाकाल को पुणे में गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि सौरव महाकाल पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।
खबर यह भी पता लगी है कि जादव कुख्यात गैंगस्टर अरुण गवली का राइट हैंड है और कई सालों से उसके लिए काम कर रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार जादव को खास तौर पर मुम्बई से बुलाया गया था। संतोष जादव व सौरव महाकाल महाराष्ट्र से मानसा में आए थे। इस संबंध में पंजाब पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस से भी मदद मांगी थी। गौरतलब है कि डॉन अरुण गवली फिलहाल जेल में है। खबर यह आ रही है कि पुणे की क्राइम ब्रांच ने सौरव को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में और जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here