सिद्धू ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे से की मुलाकात, Tweet कर लिखी ये बात

Edited By Vatika,Updated: 07 Apr, 2023 12:25 PM

sidhu meet president mallikarjun kharge

सिद्धू ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे  से मुलाकात की।

पंजाब डेस्कः पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे  से मुलाकात की।

 

इस दौरान सिद्धू ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए कहा किवह पार्टी के लिए सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य लेकर आए हैं। खरगे की तारीफ करते हुए सिद्धू ने लिखा , 9 बार के विधायक, तीन बार सांसद, वंचितों के लिए चैंपियन....सच्चाई की आवाज का नाम  मल्लिकार्जुन खड़गे"। इससे पहले सिद्धू ने राहुल गांधी व प्रियंका गांधी से मुलाकात की।  जेल से बाहर आने के बाद सिद्धू की राहुल गांधी व प्रियंका गांधी से यह पहली मुलाकात थी। इस मुलाकात संबंधी नवजोत सिद्धू ने ट्वीट करके राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के साथ अपनी तस्वीर भी शेयर की है।

 बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू 1 अप्रैल को जेल से बाहर आए हैं। कांग्रेस हाईकमान द्वारा सिद्धू को बड़ी जिम्मेदारी सौंपने की चर्चाएं जोरों पर हैं जिस पर पंजाब के कांग्रेसी नेताओं की नजरें टिकी हुई हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!